Samastipur News: शहर के गोला रोड स्थित शिव शक्ति स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक कैशियर पर कंपनी के 52 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप लगा है. मामले को लेकर प्रतिष्ठान की ओर से नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.
कंपनी ने कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप
आवेदन के अनुसार, जितवारपुर निजामत निवासी ललन कुमार मंडल कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत थे. आरोप है कि वह कंपनी की 52 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल लेकर फरार हो गए.
पहले से भी बकाया बताई गई राशि
प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित कर्मचारी पर पहले से करीब 1.25 लाख रुपये की राशि बकाया है, जिसकी अब तक वसूली नहीं हो सकी है.
पुलिस ने शुरू की जांच
नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
