राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में विभूतिपुर में कैंडल मार्च, छात्र-युवाओं का प्रदर्शन

जन क्रांति मोर्चा और युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर छात्रों से बर्बरता और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में विभूतिपुर में कैंडल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

Samastipur News: जन क्रांति मोर्चा एवं भारतीय युवा कांग्रेस के संयुक्त बैनर तले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को विभूतिपुर में विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान दैता पोखर से कल्याणपुर महावीर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया और बाद में प्रतिरोध सभा आयोजित की गई.

Vibhutipur News: कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर ने की, जबकि संचालन नीलकमल यादव ने किया. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की.

शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय ने कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय कर रही है. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी पूरी तरह अन्यायपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जनता और छात्र-युवाओं के मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है. उन्होंने कहा कि अब आंदोलन केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा.

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

राजन वर्मा ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक देशभर में आंदोलन जारी रहेगा. वक्ताओं ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कैंडल मार्च और प्रतिरोध सभा में मुकेश कुमार, सचिन कुमार यादव, विजय कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, अरविंद कुमार राय, राकेश कुमार, सौरभ यादव, प्रियांशु कुमार, संजीव कुमार ठाकुर, शुभम कुमार, विवेक विराट, अंशुमन कुमार, धर्मेश चौधरी, फूलेश्वर महतो, रणधीर कुमार ईश्वर, कमल किशोर ईश्वर, रामशंकर ईश्वर, गौरी शंकर ईश्वर, अजीत कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह, शत्रुघ्न पासवान सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >