Samastipur News:उजियारपुर में मतदाताओं से मिल रहे प्रत्याशी

जियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 134 के लिए होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए मात्र 13 दिन शेष बचे हैं.

Samastipur News: उजियारपुर : उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 134 के लिए होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए मात्र 13 दिन शेष बचे हैं. प्रत्याशियों की सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है. लेकिन मतदाताओं की चुप्पी बरकरार है. वैसे आस्था का महापर्व छठ पूजा व खेती का मौसम रहने के कारण लोग खुद की परेशानी झेल रहे हैं. बताते चलें कि इस क्षेत्र से दलीय सहित पन्द्रह निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमा रहे हैं. सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह बताते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए गांव गांव पहुंच रहे हैं. सब विकास की बात करते हैं. उधर, चाय-पान की दुकानों व खेत से लेकर खलिहानों तक लोग मौका मिलते ही एक बार चुनावी चर्चा जरूर छेड़ देते हैं. हालांकि लोगों का स्पष्ट रुझान नहीं मिलने से प्रत्याशियों में भी उहापोह की स्थिति बनी है. फिलहाल मतदाता मिलने वाले सभी प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. अब देखना है उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार किसे जीत का सेहरा पहनाती है यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >