Samastipur News:चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मी की ट्रेन से कट कर मौत

तृतीय मतदान पदाधिकारी के पद पर विधानसभा चुनाव कराकर वापस लौट रहे प्रखंड शिक्षा सेवक की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हो गयी.

Samastipur News: हसनपुर : तृतीय मतदान पदाधिकारी के पद पर विधानसभा चुनाव कराकर वापस लौट रहे प्रखंड शिक्षा सेवक की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हो गयी. उसकी पहचान शंकरपुर गांव निवासी रामसेवक बैठा के रुप में हुई है. घटना सिंघियाघाट स्टेशन के पास गुरुवार की देर शाम की है. जानकारी मिली है कि प्रखंड के अहिलवार पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी रामसेवक बैठा मध्य विद्यालय बड़गांव में शिक्षा सेवक के पद पर पदस्थापित थे. बिहार विधानसभा निर्वाचन में मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव ड्यूटी के पश्चात वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में गुरुवार की रात सिंघिया स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आ गये. जिससे उसकी मौत हो गयी. रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है. बताया जाता है कि दिवंगत शिक्षा सेवक काफी कर्मठ, मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे. वे हसनपुर प्रखंड में बीएलओ के पद पर भी कार्यरत थे. उनके निधन पर पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा सेवक संघ के सदस्यों व शिक्षक संगठन के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही डीएम से निर्वाचन आयोग के प्रावधान के अनुसार मिलने वाले उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. साथ ही राज्य सरकार से मृतक के परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग की है. इधर इस घटना को लेकर शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय बड़गांव में शोकसभा हुई. शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत शिक्षा सेवक को श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >