नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी का बलिदान दिवस

भाजपा नगर मंडल की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनीश राज ने की.

रोसड़ा : भाजपा नगर मंडल की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनीश राज ने की. संबोधित करते हुए जिला कार्य समिति सदस्य मनोज झा ने कहा कि जिस प्रकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के अंदर एक विधान एक निशान को लेकर आंदोलन चलाया. इस लड़ाई में अपना जान न्योछावर कर दिये. उनके इस बलिदान को भारत कभी नहीं भूला सकता. कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य महेश कुमार मालू, बूथ अध्यक्ष पंकज मंडल, धीरज ठाकुर, जय प्रकाश वर्णवाल, प्रभाकर कुमार, पप्पू कुमार, मोनू,शिवम् ठाकुर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >