Samastipur News:बिथान पुलिस की दबिश, तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश के तहत बिथान थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है

प्रतिनिधि, बिथान : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश के तहत बिथान थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों की पहचान सुखासन के कमरुल हक, बटरडीहा के विपिन महतो और बटरडीहा के पप्पू कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी. इन तीनों को गिरफ्तार किया. बताया गया कि सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट लंबित था. जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है. आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. ताकि चुनावी माहौल शांतिपूर्ण बना रहे. उन्होंने कहा कि अपराध और अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. गिरफ्तार तीनों वारंटियों को पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जायेगा. थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी आगे भी जारी रहेगी. ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >