बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, कुत्ते की मौत

यरिंग में कुत्ता मर गया. इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और घटनास्थल से भाग रहे एक युवक को दबोच लिया.

सरायरंजन. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत के वार्ड 12 में गुरुवार सुबह दरवाजे पर बैठे एक पालतू कुत्ते के भौंकने पर रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार तीन युवक गृहस्वामी से उलझ गये. इस दौरान एक युवक अपने कमर से पिस्टल निकालकर गृहस्वामी पर फायरिंग कर दी. हालांकि, गृहस्वामी बाल-बाल बच गये. मगर फायरिंग में कुत्ता मर गया. इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और घटनास्थल से भाग रहे एक युवक को दबोच लिया. उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद ग्रामीण खून से लथपथ कुत्ते को इ-रिक्शा से लेकर मोहनपुर रोड स्थित मवेशी अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने कुत्ते की मेडिकल जांच की और उसके मरने की पुष्टि की.पीड़ित गंगापुर वार्ड 12 निवासी हरिलाल पासवान ने बताया कि गुरुवार सुबह दरवाजे पर उनका भतीजा राकेश पासवान बैठा था. तभी सामने रास्ते से बाइक सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे. बाइक सवार को देखकर दरवाजे पर बैठा उनका पालतू कुत्ता जोर से भौंकने लगा. तीनों युवक वहीं ठहर गये और दरवाजे पर आकर राकेश के साथ गाली-गलौज करने लगे. इस क्रम में एक युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर राकेश पर फायरिंग कर दी. हालांकि वह बाल-बाल बच गया. फायरिंग में कुत्ता मर गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए. ग्रामीणों ने घटनास्थल से भाग रहे युवक को पकड़ लिया. उसकी पहचान गंगापुर गांव के रामविलास चौरसिया के पुत्र अनमोल कुमार के रूप में की गयी. पकड़े गये आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया है. गृहस्वामी ने स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें गांव के ही तीन युवक को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किये हैं. पुलिस ने एक खोखा व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है. घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >