बल्लोचक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

थाना क्षेत्र के पांड़ बल्लोचक एसएच 88 के पास शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के पांड़ बल्लोचक एसएच 88 के पास शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर निवासी नगीना पासवान के पुत्र कुंदन कुमार (20) के रूप में हुई है. वहीं जख्मी भी उसी गांव का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि देर रात दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पास से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद दोनों युवकों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के बाद कुंदन को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक को प्राथमिकी उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम में भेजा गया है. परिजनों द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >