समस्तीपुर-उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, जानें टाइम टेबल

Bihar Train News: समस्तीपुर जंक्शन से उधना स्टेशन के बीच रेलवे ने अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों और मजदूरों को बड़ी राहत मिलेगी.

Bihar Train News: रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम को देखते हुए रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है. वेस्टर्न रेलवे ने समस्तीपुर जंक्शन से उधना स्टेशन के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

कब चलेगी ट्रेन और क्या रहेगा टाइम टेबल

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल और 1 मई को शाम 7:00 बजे समस्तीपुर जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:45 बजे उधना पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर स्पेशल 24, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे उधना से चलेगी और अगले दिन दोपहर 4:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.

रास्ते में कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी. इसमें बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे स्टेशन शामिल हैं.

मजदूरों और आम यात्रियों को मिलेगा फायदा

गर्मी के मौसम और ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन खासकर मजदूरों, कामकाजी लोगों और सामान्य यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है. बिना रिजर्वेशन के भी यात्री इसमें सफर कर सकेंगे, जिससे यात्रा आसान हो जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे की अपील- समय और तारीख की जांच जरूर करें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेन की तिथि और समय की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

Also Read: सम्राट सरकार का अल्टीमेटम: बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी लेटलतीफी, देर से आने पर कटेगा वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >