Bihar Train News: पूर्वांचल एक्सप्रेस में रात के 3 बजे यात्रियों से लूटपाट, 25 मिनट रुकी रही ट्रेन, लेकिन नहीं पहुंचे सुरक्षाकर्मी

Bihar Train News: पूर्वांचल एक्सप्रेस में आधी रात को यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया. यह घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास हुई. कहा जा रहा कि, ट्रेन करीब 25 मिनट तक रुकी रही. लेकिन, सुरक्षाकर्मी बचाव के लिए नहीं पहुंचे.

Bihar Train News: बिहार में एक बार फिर ट्रेन यात्रियों के साथ आधी रात में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ा हुआ है. यह घटना बिहार में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास हुई. आधी रात को करीब 3 बजे यात्रियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस में वैक्यूम कर कई यात्रियों के साथ लूटपाट की और मौके से फरार हो गए.

यात्रियों पैसे और मोबाइल छीने

जानकारी के मुताबिक, करीब चार से पांच लोग ट्रेन पर चढ़े और कई यात्रियों से नकदी और दो से मोबाइल लूटकर फरार हो गए. कहा जा रहा कि, ट्रेन करीब 25 मिनट तक रुकी रही. लेकिन, सुरक्षाकर्मी बचाव के लिए नहीं पहुंचे. इसके बाद ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर जीआरपी में शिकायत करने कई यात्री पहुंचे. लेकिन, इस दौरान यात्रियों को डांट-फटकार कर भगा दिया गया. इसके बाद यात्रियों ने रेल मदद पर इसकी शिकायत की. इतना ही नहीं घटना की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भी पत्र के जरिये दी.

रेल थानेदार से मांगा गया स्पष्टीकरण

इधर, घटना की सूचना पर मामले की जांच के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी ने डीआईयू गठित किया और रिपोर्ट तलब किया. रेल थानेदार रंजीत कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. यात्रियों के मुताबिक, ढोली स्टेशन के आउटर पर पूर्वांचल एक्सप्रेस शनिवार रात तीन बजे 25 मिनट तक ट्रेन रुकी रही. अपराधियों ने वैक्यूम कर पूरी घटना को अंजाम दिया. लेकिन, इस पूरे घटना के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचे. वहीं, जब यात्रियों का आक्रोश भड़का तो सुरक्षाकर्मी पहुंचे और वैक्यूम ठीक कर ट्रेन आगे बढ़ाई गई.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून फिर होगा मेहरबान, पटना समेत कई जिलों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >