Bihar News: काले रंग की वजह से सहे लोगों के ताने, आज रंग ही बनी समस्तीपुर की बेटी अन्नू की पहचान

Bihar News: समस्तीपुर की रहने वाली अन्नू ने भोजपुरी फिल्म करियट्ठी में एक्ट्रेस का रोल निभाया है. यह फिल्म समाज की गलत सोंच पर बनाई गई है. इस फिल्म से अन्नू खुद के जीवन से रिलेट करती हैं. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: काले रंग के कारण बचपन से रिश्तेदारों के ताने सुनकर छुप-छुप कर रोने वाली लड़की की पहचान आज उसका कालापन ही है. उसे अब इस बात का गर्व है कि वह काली है, इसी कालेपन ने उसके अंदर आत्मविश्वास भरा है. हाल ही में रिलीज भोजपुरी की संदेश परक फिल्म करियट्ठी की नायिका अन्नु प्रिया इस फिल्म की नायिका हैं. कहानी भले ही सरोज सिंह ने लिखी हो, लेकिन यह एक संयोग रहा कि कालेपन को लेकर कहानी और फिल्म की नायिका का संघर्ष एक रहा. इस फिल्म की नायिका एनएसडी पासआउट अन्नू प्रिया हैं. यह इनकी पहली फिल्म है. अन्नू समस्तीपुर की रहने वाली हैं और एनएसडी से पहले पटना में अंग्रेजी से मास्टर डिग्री की पढ़ाई के साथ थियेटर भी किया करती थीं. 

रिश्तेदार और पड़ोसी ताना देते थे

नीतू चंद्रा और नितिन चंद्रा ने करियट्ठी फिल्म के जरिए भोजपुरी फिल्म को नयी दिशा दी है. समाज की सच्चाई को जिस तरीके से फिल्म में दिखाया गया है, वह दर्शकों को बांधे रखता है. नायिका अन्नू प्रिया बताती हैं कि रंग काला होने के कारण माता-पिता तो नहीं, लेकिन रिश्तेदार और पड़ोसी हमेशा ताना देते थे, इसलिए रोती थी. मन के अंदर हीन भावना आ गयी कि कुछ नहीं कर सकती हूं. समस्तीपुर कॉलेज से अंग्रेजी में बीए ऑनर्स करने के बाद एमए के लिए पटना आ गयी. यहां पढ़ाई के साथ थियेटर से जुड़ी. 

पिता को नहीं बताया थियेटर के बारे में

अन्नू के पिता अशोक कुमार समस्तीपुर के डीआरएम ऑफिस में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं. अन्नू ने अपने पिता को नहीं बताया था कि पटना में वह थियेटर कर रही हैं. दो साल तक कई संगठनों से जुड़ कर कई नाटक किये. साल 2018 में एनएसडी में चयन हुआ. 2023 में पासआउट होने के बाद संघर्ष कर रही थी तो करियट्ठी फिल्म मिल गयी. इस फिल्म में अन्नू को अपना ही दुख नजर आया. आज यह फिल्म उनकी पहचान बन गयी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक महीने तक ली भोजपुरी बोलने की ट्रेनिंग

अन्नू प्रिया कहती हैं कि एनएसडी से पास आउट होने के बाद जो रंग मुझे बहुत परेशान करता था, वह मेरा आत्मविश्वास बन गया. मुझे भोजपुरी फिल्म करियट्ठी की कहानी पसंद आयी. हालांकि, यह फिल्म भोजपुरी में थी और मेरी मातृभाषा मैथिली. भोजपुरी सीखने के लिए मैंने एक महीने तक अपने जूनियर पंकज से ट्रेनिंग ली. मुझे विश्वास था कि यह फिल्म ट्रेंड से हट कर है, लेकिन समाज के लिए जरूरी है. इसे दर्शकों का प्यार जरूर मिलेगा. आज जो लड़कियां काली होने के कारण मन में हीन भावना रखती हैं और घुटन महसूस करती हैं, उन्हें खुद को देखना चाहिए और अपने आत्मविश्वास से हमेशा आगे बढ़ना चाहिए. आज मुझे अपने काले रंग से ही दुनिया को देखने, सोचने और समझने का एक अलग नजरिया मिला, जिसका पूरा श्रेय अपने सभी शिक्षकों, बैचमेट्स, जूनियर्स और सीनियर्स को देती हूं. करियट्ठी फिल्म के अलावा मेरी एक पंजाबी फिल्म सात मई को रिलीज होने वाली है और दूसरी फिल्म नेटफ्लिक्स की कर रही हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >