Bihar News: सांसद शांभवी चौधरी को 6 दिनों से लापता पीजी की छात्रा के लिए हुई टेंशन, अब दे दिया ये बड़ा आदेश

Bihar News: दरभंगा जिले की सीएम आर्ट कॉलेज की पीजी की एक छात्रा पिछले 6 दिनों से गायब है. लगातार खोजबीन जारी है. लेकिन, अब समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने मामले को लेकर चिंता जाहिर की और स्थानीय थाना प्रभारी को बड़ा निर्देश भी दिया.

Bihar News: खबर दरभंगा से है जहां, सीएम आर्ट कॉलेज की पीजी की एक छात्रा पिछले 6 दिनों से गायब है. उसका कोई अता पता अब तक नहीं चल पाया है. मामले को लेकर 23 वर्षीय छात्रा के पिता पवन कुमार शर्मा ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि, उनकी बेटी कॉलेज गई थी. सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा रहा है. लेकिन, सीसीटीवी फुटेज में कॉलेज से बाहर निकलते हुए नहीं दिखाई दे रही है. बता दें कि, वे पिछले 6 दिनों से लगातार सुबह दरभंगा आते हैं और देर शाम लौट जाते हैं. अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

सांसद शांभवी चौधरी ने जाहिर की चिंता

वहीं, इस मामले में अब समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने चिंता जाहिर की और इसके साथ ही स्थानीय थाना प्रभारी को निर्देश भी दिया. दरअसल, अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये पोस्ट साझा कर शांभवी चौधरी ने लिखा कि, “दरभंगा स्थित सीएम कॉलेज की पीजी छात्रा 27 जून को लापता हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही हमने उसी दिन स्थानीय थाना प्रभारी से संवाद स्थापित कर मामले की गहराई से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थ.। इसके उपरांत से ही हम निरंतर वरीय पदाधिकारियों के संपर्क में हैं और छात्रा की तलाश जारी है. दुःख की इस घड़ी में हम परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं.”

पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन

आगे शांभवी चौधरी ने यह भी लिखा कि, “हमें न केवल आशा, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि छात्रा शीघ्र ही सकुशल अपने परिवार के पास लौटेगी.” ऐसे में सांसद शांभवी चौधरी की ओर से निर्देश देने के बाद कब तक छात्रा की खोज हो पाती है, यह देखने वाली बात है. इधर, बता दें कि, मंगलवार को परिजन नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी से मुलाकात कर छात्रा की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि, नगर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी पुत्री को बरामद कर लिया जाएगा. पुलिस इस दिशा में कार्य कर रही है.

27 जून को ही हुई थी लापता

बता दें कि, मोनिका पॉलिटिकल साइंस की पीजी सेकंड ईयर की छात्रा है. वह 27 जून को समस्तीपुर से 7 बजे ट्रेन पकड़कर दरभंगा के सीएम कालेज के लिए निकली थी. दरभंगा पहुंचने के बाद उसने फोन करके बताया था कि, वह राजकुमारगंज में है. उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. इसके बाद से ही उसका अता पता नहीं चल पा रहा है. परिजनों की ओर से पुलिस के सामने बार-बार छात्रा की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगाई जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि, क्या कुछ आगे होता है.

Also Read: JP Ganga Path: सीएम नीतीश ने गंगा नदी का उफान देखते ही अधिकारियों को दिया आदेश, 6 लेन पुल का भी लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >