Bihar News: समस्तीपुर में सुबह-सुबह मिला युवती का शव, आपसी विवाद में हत्या की आशंका

Bihar News: लड़की की हत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हुआ है, लेकिन पिता ने आपसी विवाद की ओर ईशारा किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar News: समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में एक लड़की का शव बरातद हुआ है. सोमवार की सुबह खेत में लड़की का शव देखा गया. आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुराचार किया गया है. लड़की की हत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हुआ है, लेकिन पिता ने आपसी विवाद की ओर ईशारा किया है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, ब्रज किशोर यादव, बलाल खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा.

रविवार रात से ही थी लापता

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंटर में पढ़नेवाली यह छात्रा रविवार की शाम से लापता थी. पिता ने रविवार की रात किशोरी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी. पिता के अनुसार पुराने भूमि विवाद के कारण उनकी बेटी की हत्या हुई है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है. किशोरी के गले पर गहरे काले रंग का निशान है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >