Samastipur News:त्रिजाम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ भररिया गांव

प्रखंड के भररिया दुर्गा स्थान परिसर में त्रिजाममहायज्ञ का शुभारंभ किया गया. इसको लेकर बागमती नदी के बलहा घाट से 101 कलशव्रतियों ने जल बोझ कर गांव का भ्रमण किया

Samastipur News: शिवाजीनगर : प्रखंड के भररिया दुर्गा स्थान परिसर में त्रिजाममहायज्ञ का शुभारंभ किया गया. इसको लेकर बागमती नदी के बलहा घाट से 101 कलशव्रतियों ने जल बोझ कर गांव का भ्रमण किया. महायज्ञ स्थल पहुंच कर कलश को स्थापित किया. कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिये. पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश की पूजा-अर्चना कर रामधुन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया. इससे गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. ग्रामीणों के सहयोग से महायज्ञ का आयोजन कर यज्ञ मंडप को आकर्षक रूप से सजाया गया. मौके पर रामउदगार महतो, सुजित कुमार, रामकृपाल पासवान, रंजीत कुमार प्रभात, दीपक कुमार, रामनारायण पासवान, राजेन्द्र पासवान, शंकर पासवान, सुमन पासवान, घूरण यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >