बीडीओ ने किया आवासन स्थल व बूथों का निरीक्षण

मोरवा : लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को आवासन स्थलों व बूथों का निरीक्षण किया.

मोरवा : लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को आवासन स्थलों व बूथों का निरीक्षण किया. मरीचा के बुनियादी विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर, गुनाई बसही, अमृतपुर आदि जगहों पर बनाये गये अर्धसैनिक बलों के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए सेक्टर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. इस क्रम में कई बूथों का भी निरीक्षण किया गया. पेयजल, शौचालय, बिजली आदि व्यवस्था की बात कही गई. मौके पर अधिकारी ने बताया कि बूथों पर छाया के लिए टेंट लगाने की भी बात की जा रही है. साथ में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार, ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम, पीआर गोपाल, पिंकेश कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >