बीडीओ ने किया गोपालपुर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण

प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत भवन का शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया.

कल्याणपुर : प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत भवन का शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया. इस क्रम में सफाई व्यवस्था सही नहीं देख कर बीडीओ ने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगायी. साथ ही जनप्रतिनिधियों को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने में मदद की अपील की. सफाई कर्मी को हरहाल में क्रियाशील रखने की बात कही. वहीं पंचायत सचिव को कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बने को गंभीरता से लेने का आदेश दिया. कार्यपालक सहायक द्वारा अविलंब व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही. ठोस व कचरा प्रबंधन कार्य दो दिनों के अंदर प्रारंभ करने का निर्देश दिया. आगामी मंगलवार तक उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहित अन्य वार्ड सदस्य आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >