पूर्व वायु सैनिक अविनाश कुमार गिरि की लेखनी को राष्ट्रीय पहचान, अखिल भारतीय प्रतियोगिता में चयन

पूर्व वायु सैनिक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी अविनाश कुमार गिरि को उनकी लेखनी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. उनका लेख 'यूनियन बैंक ऑफ इंडिया @2028' पुस्तक में प्रकाशित हुआ है, जो नवाचार और प्रगति पर केंद्रित है.

Samastipur News: सरायरंजन प्रखंड के हरसिंगपुर निवासी, पूर्व वायु सैनिक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंककर्मी अविनाश कुमार गिरि की लेखनी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई के राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष पुस्तक 'यूनियन बैंक ऑफ इंडिया @2028 – विकास का संकल्प, प्रगति की नई उड़ान' में उनका लेख प्रकाशित किया गया है.

अखिल भारतीय लेखन प्रतियोगिता में 'नवाचार, नैतिकता और नियमन' विषय पर लिखे गए उनके लेख का चयन किया गया. इसमें डिजिटल सशक्तिकरण, हरित बैंकिंग, वित्तीय समावेशन, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं और नैतिक बैंकिंग जैसे विषयों पर उनके विचारों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है.

नई दिल्ली में हुआ पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुस्तक का विमोचन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष पाण्डेय तथा गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या ने संयुक्त रूप से किया.

वायु सेना में दे चुके हैं दो दशक की सेवा

अविनाश कुमार गिरि भारतीय वायु सेना में करीब दो दशक तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वर्तमान में वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं. बैंकिंग सेवा के साथ-साथ हिंदी साहित्य और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है.

पहले भी मिल चुका है राष्ट्रीय सम्मान

हाल ही में उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हिंदी निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था. उनकी इस नई उपलब्धि पर बैंक अधिकारियों, साहित्यकारों, पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >