किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

अंगारघाट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास के दौरान विरोध करने पर पिटाई कर जख्मी कर देने मामला प्रकाश में आया है.

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास के दौरान विरोध करने पर पिटाई कर जख्मी कर देने मामला प्रकाश में आया है. घटना शनिवार की देर शाम लगभग 9 बजे में एक मक्का की खेत में होना बताया जा रहा है. सूचना पर अंगारघाट पुलिस ने देर शाम ही जख्मी लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गई. इधर घटना के दूसरे दिन यानी रविवार को अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में जख्मी किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में समस्तीपुर सदर अस्पताल में मेडिकल कराई गई. आरोप है कि घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब देर शाम किशोरी एक किराना दुकान से सामान लाने गई थी. इसी दौरान समीप के कब्रिस्तान की चहारदीवारी की आड़ में छाया अंधेरा में खड़ा दो से तीन की संख्या में मनचलों ने उसे एक मक्का की खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो मनचलों ने किशोरी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. उधर, मामले में अंगारघाट एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी को देखने से कहीं चोट आदि नहीं प्रतीत हो रहा है. बावजूद इस संबंध में आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >