Bihar/Samastipur News:छात्रों के सीखने के स्तर का आकलन जरूरी : प्राचार्या

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, महेंद्रु, पटना के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पूसा के सभागार में परख 2024 के परिणाम के ऊपर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Bihar/Samastipur News:पूसा : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, महेंद्रु, पटना के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पूसा के सभागार में परख 2024 के परिणाम के ऊपर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विभूतिपुर, बिथान , दलसिंहसराय, हसनपुर, कल्याणपुर, मोहनपुर एवं खानपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल के नामित शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ श्वेता सोनाली ने किया. साथ ही अपने संबोधन में कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली में छात्रों के सीखने के स्तर का समग्र आकलन करना है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि प्रदान करना और शैक्षिक सुधारों की दिशा तय करना है. इसमें छात्रों, शिक्षकों, स्कूलों और माता-पिता के दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाता है. ताकि गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा सुनिश्चित की जा सके. यह सर्वेक्षण छात्रों के प्रदर्शन में मौजूद असमानताओं को उजागर करता है. अध्यापकों के प्रशिक्षण व सहायता पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल देता है. आयोजन डॉ मानविता ने किया. इसमें डॉ. रूबी कुमारी एवं मानवीता कुमारी ने अपना व्याख्यान दिया. इस अवसर पर संस्थान के व्याख्याता सह प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, डॉ अनिल पाठक, मयूराक्षी मृणाल, पंडित विनय कुमार, सुरेश कुमार, शिव किशोर, कुमार आदित्य, यशवन्त कुमार शर्मा, संयोग कुमार प्रेमी, दीनानाथ राय, मो. रिजवान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >