डायल 112 के ASI की मौत, थाने की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव

मोहिउद्दीननगर थाना भवन की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब डायल-112 में तैनात ASI बबलू कुमार प्रसाद का शव फंदे से लटका मिला। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाना भवन की तीसरी मंजिल पर डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार प्रसाद का शव फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पर पटोरी एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी, सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी.

मृतक ASI की फाइल फोटो

थाना भवन के खाली कमरे में मिला शव

पुलिस के अनुसार थाना भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित एक खाली कमरे में एएसआई का शव फंदे से लटका मिला. साथी पुलिसकर्मियों ने सुबह शव देखकर अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

हाल ही में हुआ था तबादला

मृतक बबलू कुमार प्रसाद पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रहने वाले थे और पिछले करीब ढाई वर्ष से मोहिउद्दीननगर थाना में डायल-112 पर तैनात थे. हाल ही में उनका तबादला कल्याणपुर में डायल-112 इकाई में हुआ था, लेकिन उन्होंने वहां अभी योगदान नहीं दिया था. समस्तीपुर में वह अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार बगहा में रहता है.

यह भी पढ़े़ं: बच्चों को बचाने की कोशिश में गई जान, समस्तीपुर में बस चालक की दर्दनाक मौत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >