महिसारी पंचायत में हुआ आशा का चयन

प्रखंड की महिसारी पंचायत के वार्ड संख्या एक, छह व ग्यारह वार्ड में रिक्त पड़े आशा के पद पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई.

उजियारपुर : प्रखंड की महिसारी पंचायत के वार्ड संख्या एक, छह व ग्यारह वार्ड में रिक्त पड़े आशा के पद पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. इसके लिए महिसारी पंचायत भवन परिसर में आम सभा की गयी. मुखिया श्रवण पासवान की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में वार्ड संख्या एक के लिए 9 आवेदन प्राप्त हुए थे. जबकि वार्ड संख्या छह में दो व ग्यारह में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए. विचारोपरांत वार्ड संख्या एक में प्रीति कुमारी, छह में खुशबू कुमारी व ग्यारह में रूपम कुमारी का चयन किया गया. मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी आरके सिंह, पंचायत सचिव पप्पू कुमार, वार्ड सदस्य आरती कुमारी, संगीता कुमारी, रंजीत साह, दिलीप कुमार सिंह, मंटुन राय, महेश कुमार राय, श्याम कुमार राय, अजीत कुमार राय, डा. अजीत कुमार, रामप्रवेश राय, कन्हैया कुमार, अंजलि कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका पूजा कुमारी, सरिता कुमारी, सोनी देवी, आशा देवी, मधु कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >