Samastipur News:कलाकारों ने मतदान को लेकर किया जागरुक

उच्च विद्यालय लगमा, प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहट में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

Samastipur News:हसनपुर : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालेपुर, प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय अगरौल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिरार, उच्च विद्यालय लगमा, प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहट में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. जिला निर्वाचन कार्यालय के मीडिया एवं स्वीप कोषांग के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक संस्था दूर देहात के कलाकारों ने गीत नाटक के माध्यम से लोगों को आगामी 6 नवंबर को मतदान करने की अपील की. कलाकारों की टीम में रामाश्रय दास, प्रह्लाद शर्मा, राज कुमार प्रिंस, विक्रम दास, संतोषी देवी, रिंकू कुमारी, नूतन कुमारी, अवनीश कुमार राय, गौरव आदि थे. संस्था सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >