Samastipur News:विभूतिपुर में ठनका गिरने से एक बुजुर्ग की मौत

थाना क्षेत्र के पतैलिया में ठनका की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई. मृत बुजुर्ग की पहचान पतैलिया निवासी स्व. राम सागर चौरसिया के करीब 60 वर्षीय पुत्र राम उदगार चौरसिया के रूप में की गयी है.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के पतैलिया में ठनका की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई. मृत बुजुर्ग की पहचान पतैलिया निवासी स्व. राम सागर चौरसिया के करीब 60 वर्षीय पुत्र राम उदगार चौरसिया के रूप में की गयी है. घटना के बाद बुजुर्ग के परिजनों में कोहरा मचा हुआ है. बताया जाता है कि रविवार के शाम तेज आंधी और बारिश की चपेट में बुजुर्ग आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब बारिश छूटने के बाद लोग उनको ढूंढते हुए खेत पहुंचे. देखा वह मृत थे. ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने खेत घूमने गये थे. इसी क्रम में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई. ठनका गिरा. उसकी चपेट में आकर मौत हो गई. बारिश छूटने पर खोजबीन की तो घटना की जानकारी मिली. स्थानीय मुखिया राज कुमार परिजनों से मिलकर ढांढस बधाने में जुटे थे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष एके कश्यप ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया जायेगा.

आधा दर्जन कर्मियों से स्पष्टीकरण

कल्याणपुर : बीडीओ देवेंद्र कुमार ने पत्र जारी कर विशेष ग्राम विकास शिविर के आयोजन में अनुसूचित जाति, जनजाति टोलों में प्रचार- प्रसार के लिए प्रतिनियुक्ति के बावजूद उपलब्ध नहीं रहने के कारण छह कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा है. इसमें महिला पर्यवेक्षिका जोली कुमारी व कुमारी रेणु, लेखपाल पंचायती राज विभाग के अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, राजू कुमार व सुमित कुमार के नाम शामिल हैं. इसमें कोताही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >