पूसा में छात्रा सुमन हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

समस्तीपुर के कैजिया गांव में 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में छात्रों और युवाओं ने पूसा में कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने न्याय और सुरक्षा की मांग की.

Samastipur News: वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार की शाम आइसा और आरवाईए के संयुक्त बैनर तले पूसा में कैंडल मार्च निकाला गया. छात्र-युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

Pusa News: कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च वैनी पूसा रोड बाजार से स्टेशन होते हुए खुदीराम बोस प्रतिमा स्थल तक निकाला गया. मार्च के दौरान छात्र-युवाओं ने "सुमन को न्याय दो", "बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करो" और "अपराधियों को गिरफ्तार करो" जैसे नारे लगाए. इसके बाद सभा का आयोजन किया गया.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो जिलेभर में व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

भाकपा (माले) पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि यह घटना केवल एक छात्रा की हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल है. उन्होंने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोर सजा दिलाने की मांग की.

पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और सुरक्षा की मांग

आरवाईए प्रखंड सचिव डॉ. मुकेश कुमार ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार की सुरक्षा तथा विद्यालय और महाविद्यालय जाने वाले मार्गों पर स्थायी पुलिस गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

यह भी पढ़ें:समस्तीपुर में संवेदक को अपराधियों ने घेरा, 50 हजार नकद, बाइक और बैग लेकर फरार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Subash chandra ku

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >