काला बिल्ला लगा अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में लिया हिस्सा

अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर बिहार राज बार एसोसिएशन पटना के आदेश के आलोक में काला बिल्ला लगाकर छपरा में हुए अधिवक्ता की हत्या का विरोध किया.

दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर बिहार राज बार एसोसिएशन पटना के आदेश के आलोक में काला बिल्ला लगाकर छपरा में हुए अधिवक्ता की हत्या का विरोध किया. अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में सभा की गयी. इसमें पूर्ण रूपेण अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू करने के पर बल दिया गया. महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ झा, नवल किशोर सिंह, शिवशंकर वर्मा, संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार नायक, रामप्रीत दास, प्रभात कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, राम सकल महतो, अनुज कुमार बिट्टू, शांति कुमारी, उमेश राय, संतोष सिंह, मधुकांत चौधरी, धनेश्वर दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >