Samastipur News:एडीएम ने किया राजस्व महाअभियान शिविर का निरीक्षण, दिये निर्देश

ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान शिविर का निरीक्षण अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने किया.

Samastipur News:समस्तीपुर : ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान शिविर का निरीक्षण अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल स्तर पर चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस अवसर पर उन्होंने ज़मीन विवाद, नामांतरण, जमाबंदी, लगान वसूली तथा अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये. साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा. निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्यायें रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया गया. अपर समाहर्ता ने राजस्व महाभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया. मौके पर प्रभारी राजस्व सहित अंचल के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >