सरायरंजन. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सरायरंजन नगर इकाई द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरबट्टा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री मोहित कुमार एवं सह मंत्री प्रिंस प्रियरंजन ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों का भी निर्वहन करता है. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण जैसे कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं.इस अवसर पर विजय कुमार चौरसिया, रजनी रंजन, नेहा, शबनम खातून, साक्षी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया.
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर सरायरंजन के विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण करते छात्र-छात्राएं व अन्य | Prabhat Khabar Network