Samastipur News:सारंगपुर पश्चिम में दर्जनभर घर जले, लाखों का नुकसान

हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 3 में आग लगने से करीब दर्जन भर घर जलकर खाक हो गये.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 3 में आग लगने से करीब दर्जन भर घर जलकर खाक हो गये. इस घटना में लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. वार्ड 3 में झोपड़ीनुमा घरों को इससे भारी क्षति पहुंची. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने भी मोटर पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घरों में रखे सामान जलकर राख हो चुके थे. इस घटना में नकदी, जेवर, कपड़े और अनाज सहित बड़ी मात्रा में घरेलू सामान नष्ट हो गये. कई घरों में रखे गैस सिलेंडर से आग काफी भड़क गया. इसको बुझाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा. गैस सिलेंडर होने की वजह से लोग आग बुझाने में सहम रहे थे. मौके पर हलई थाना की पुलिस ने पहुंच कर हालात का जायजा लिया. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे और राहत सामग्री की मांग की है. आग लगने के बाद से पीड़ितों के पास न तो खाने का सामान बचा है और न ही पहनने के कपड़े. जिससे उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है. अंचलाधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को आवश्यक राहत मुहैया कराया जायेगा. अगलगी की घटना के बाद लोग खुले आसमान के नीचे हैं. स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें खाने-पीने की समान दिये जा रहे हैं लेकिन फिलहाल राहत नहीं मिल पाने से समस्या विकराल होती नजर आ रही है. मुखिया सुनील कुमार राय ने बताया गया कि अविलंब पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की जानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >