Samastipur News:बैठक में सम्मलेन को लेकर स्वागत समिति गठित

बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन की प्रतिनिधि सभा 12 अक्टूबर 2025 को होगी.

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन की प्रतिनिधि सभा 12 अक्टूबर 2025 को होगी. इसके सफल आयोजन के लिए समस्तीपुर क्षेत्रीय कमेटी की बैठक रंजन कुमार पालित की अध्यक्षता में हुई. उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पूरे बिहार के प्रतिनिधियों की सभा का आयोजन समस्तीपुर में होना गौरव की बात है. अभी तक बिहार ग्रामीण बैंक में जितना भी यूनियन है सभी का कॉन्फ्रेंस पटना में ही हुआ है. परन्तु फेडरेशन नेतृत्व ने समस्तीपुर जिला को सम्मेलन कराने का जो उतरदायित्व दिया है इसके लिए समस्तीपुर इकाई ने कृतज्ञता व्यक्त की. बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन का प्रतिनिधि सत्र दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को दिन के 11 बजे से ऑल इण्डिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के निर्देश पर समस्तीपुर के वृन्दावन गार्डेन में बुलाया गया है. बैठक में सम्मेलन की सफलता के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया. स्वागताध्यक्ष रामचन्द्र महतो सचिव, बिहार राज्य किसान सभा व स्वागत सचिव शिवानंद पाठक व कोषाध्यक्ष शंभू कुमार चुने गये. बैठक में प्रदीप कुमार मिश्र , शिवानन्द पाठक, शंभू कुमार, वेद प्रकाश चौधरी, भोला पासवान, कुमार शेखर, विवेकानंद शर्मा ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >