Samastipur News: गीदड़ के काटने से घायल 6 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत

शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के रन्ना गांव में गीदड़ के काटने से घायल हुए 6 वर्षीय रौनक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते बच्चे की जान चली गई.

Jackal Attack: जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के रन्ना गांव में गीदड़ के काटने से घायल हुए छह वर्षीय रौनक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक वार्ड संख्या 16 निवासी रंजीत कुमार का पुत्र था. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

24 जुलाई को गीदड़ ने किया था हमला

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को रौनक अपने चचेरे भाई के साथ खेलकर घर लौट रहा था. इसी दौरान गांव की गाछी में एक गीदड़ ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसी समय गीदड़ ने गांव के कई अन्य लोगों को भी काटकर जख्मी कर दिया था. ग्रामीणों ने किसी तरह गीदड़ को खदेड़ा और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

परिजनों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने का लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में उस समय एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी. इसके बाद रौनक का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया, जहां उसे वैक्सीन की तीन डोज दी गई थीं. चौथी डोज लगनी बाकी थी. इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया था.

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

मंगलवार रात अचानक रौनक की तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर शिवाजीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

ग्रामीणों ने उठाई स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे से लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई है.

यह भी पढ़ें:

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >