दलसिंहसराय . अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को सर्पदंश के शिकार दो लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया़ इनमें स्थानीय अजनौल गांव के मनोज राम का पुत्र सुरज कुमार व चकविदुलिया विभूतिपुर के दीपक मिश्रा की पत्नी सुलेखा मिश्रा शामिल हैं़ दोनों की चिकित्सा चल रही है, मगर अस्पताल में सर्पदंश से बचाव के लिए एएसवी वैक्सीन नहीं होने से दोनों के परिजनों में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा़ अंतत: सर्पदंश के शिकार मरीजों के परिजनों को बाजार से उंची कीमतों पर वैक्सीन खरीद कर लाना पड़ा़ इस बावत संपर्क करने पर डीएस डा़ ललिता सिंह व हॉस्पिटल मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि एएसवी वैक्सीन तो उपलब्ध थी. लेकिन, इधर कई सर्पदंश के शिकार मरीजों के पहुंचने के चलते आखिरी वैक्सीन आज एक मरीज को दिए जाने के बाद समाप्त हो गयी. जिससे दूसरे मरीज को नहीं मिल सकी है़ इसकी आपूर्ति के प्रयास किये जा रहे हैं़
सर्पदंश से दो घायल, एएसवी वैक्सीन नदारद
दलसिंहसराय . अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को सर्पदंश के शिकार दो लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया़ इनमें स्थानीय अजनौल गांव के मनोज राम का पुत्र सुरज कुमार व चकविदुलिया विभूतिपुर के दीपक मिश्रा की पत्नी सुलेखा मिश्रा शामिल हैं़ दोनों की चिकित्सा चल रही है, मगर अस्पताल में सर्पदंश से बचाव के […]
