हवासपुर गांव का छात्र लापता

प्रतिनिधि, पटोरी . पटोरी थाने के हवासपुर निवासी सुरेश प्रसाद राय ने अपने पुत्र दीपक कुमार राय (18) के घर से गायब हो जाने का सनहा दर्ज कराया है. पटोरी थाने को दिये गये आवेदन में सुरेश ने कहा है कि उनका पुत्र 8 जुलाई से गायब है. दीपक आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय में 12 […]

प्रतिनिधि, पटोरी . पटोरी थाने के हवासपुर निवासी सुरेश प्रसाद राय ने अपने पुत्र दीपक कुमार राय (18) के घर से गायब हो जाने का सनहा दर्ज कराया है. पटोरी थाने को दिये गये आवेदन में सुरेश ने कहा है कि उनका पुत्र 8 जुलाई से गायब है. दीपक आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय में 12 वीं का विद्यार्थी है. प्रतिदिन की तरह वह 8 जुलाई को भी कॉलेज गया, परन्तु वापस नहीं आया. उसके वापस नहीं आने पर काफी खोजबीन की गयी. अपने सभी रिश्तेदारों के यहां भी सम्पर्क किया गया, परन्तु दीपक का कोई पता नहीं चला. बाद में उन्होंने इसकी सूचना थाने को दी. सुरेश ने अधिकारियों से अपने पुत्र की सकुशल बरामद्गी की गुहार लगाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >