समस्तीपुर. नगर थाना क्षेत्र के मगरदही स्थित आर्मी जवान के घर अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. पीडि़त परिवार की महिला बबलू शर्मा की पत्नी वीणा कुमारी ने स्थानीय नगर थाने को इसकी सूचना दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के संबंध में पीडि़ता ने कहा है कि शनिवार की रात वह अपने दो बच्चों के साथ अकेले ही घर में सो रही थी. इसी क्रम में रात करीब एक बजे सीढी के रास्ते होकर चोर घर के अंदर प्रवेश कर गये. साथ ही ब्रीफकेश में रखे 30 हजार रुपये नकदी समेत जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी उसे रविवार की सुबह नींद खुलने पर हुई. छानबीन के दौरान उसने पाया कि लाखों रुपये के सामान गायब हैं. जिसके बाद उसने इसकी सूचना नगर थाने को देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है. बताते चले कि महिला का पति आर्मी में नियुक्त है. जिसके कारण वह अधिकतर समय बाहर ही रहता है. यहां महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली ही रहती है.
मगरदही में आर्मी जवान के घर लाखों की चोरी
समस्तीपुर. नगर थाना क्षेत्र के मगरदही स्थित आर्मी जवान के घर अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. पीडि़त परिवार की महिला बबलू शर्मा की पत्नी वीणा कुमारी ने स्थानीय नगर थाने को इसकी सूचना दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के संबंध […]
