टायर व्यवसायी के 1.75 लाख रुपये गायब

मगरदही घाट पर है टायर की दुकान मामले की छानबीन में जुटी नगर थाने की पुलिससमस्तीपुर. शहर के मगरदही घाट स्थित नारायण टायर हाउस के गेट से सोमवार को व्यवसायी के 1.75 लाख रुपये गायब हो गये. घटना को लेकर व्यवसायी बद्री नारायण ने नगर थाने को सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन […]

मगरदही घाट पर है टायर की दुकान मामले की छानबीन में जुटी नगर थाने की पुलिससमस्तीपुर. शहर के मगरदही घाट स्थित नारायण टायर हाउस के गेट से सोमवार को व्यवसायी के 1.75 लाख रुपये गायब हो गये. घटना को लेकर व्यवसायी बद्री नारायण ने नगर थाने को सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बद्री नारायण अपनी टायर दुकान पर पहुंचे. दुकान खोलने के लिए उन्होंने अपनी जेब से चाबी बाहर निकाली. फिर हाथ में रखे रुपये वाले झोले को बगल में रख दिया. चाबी से ताला खोलकर जैसे ही वह झोले की ओर देखा तो झोला गायब पाया. जिसके बाद उनके होश उड़ गये. उन्होंने पहले तो अपने स्तर से आसपास ही झोले की खोजबीन की. परंतु उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला. जिसके बाद परेशान टायर व्यवसायी ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मामले को लेकर तफ्तीश आरंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक रुपये वाले झोले का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >