सुधर नहीं रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

बिथान. प्रखंड क्षेत्र में दिनों दिन बिजली की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. बिजली की आंख मिचौनी से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बिथान विद्युत पावर सब स्टेशन से स्थानीय बाजार समेत प्रखंड के सभी पंचायतों को विद्युत आपूर्ति की जाती है. जहां विद्युत आना और […]

बिथान. प्रखंड क्षेत्र में दिनों दिन बिजली की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. बिजली की आंख मिचौनी से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बिथान विद्युत पावर सब स्टेशन से स्थानीय बाजार समेत प्रखंड के सभी पंचायतों को विद्युत आपूर्ति की जाती है. जहां विद्युत आना और जाना नियति बन चुकी है. जबकि बदलते हालात में लोग विद्युत के आदि बन चुके हैं. उमस भरी गर्मी से लोगों को खास करके बच्चों को काफी कष्ट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा नहीं है कि विद्युत की आपूर्ति नहीं है, किंतु कम आपूर्ति एवं एवं बार बार लाइन ट्रिप की समस्या से उपभोक्ता आजिज होने लगे हैं. ट्रिप कर रहे बिजली लोगों के लिए उपयोगी नहीं हो पाती है. पावर सब स्टेशन से निकलने वाली विद्युत का आंकड़ा चाहे जो दर्शाता हो, किंतु बार बार लाइन ट्रिप एवं जर्जर तार की वजह से ब्रेक डाउन की समस्या से उपभोक्ताओं को कम मात्रा में आपूर्ति होना एक प्रमुख समस्या बनी हुई है. वहीं स्थानीय बाजार के पश्चिम छोर के उपभोक्ताओं की बराबर शिकायत रहती है कि 200 केवी से जुड़े पूर्वी छोर के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति होती भी है, तब भी इस मुहल्ले के उपभोक्ताओं को बिजली कटी रहती है. बता दे कि बाजार के पश्चिमी छोर के उपभोक्ताओं को कुछ माह पूर्व मल्लिक टोल में लगे 64 केवी के ट्रांसफॉर्मर से जोड़ दिया गया था. वहीं कनीय अभियंता डबलू महतो ने बताया कि जर्जर वायर के कारण लाइन ट्रिप की समस्या बनी है. जिसे जल्द ही दूर कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >