भाजपाइयों की ओर से राहत वितरण

मोहिउद्दीननगर . भाजपाइयों द्वारा हेमनपुर गांव के अग्नि पीडि़त परिवारों में राहत सामग्री व नकद राशि का वितरण किया गया. भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने प्रत्येक परिवार को पांच-पांच हजार रुपये दिये तो भाजपा के राजेश सिंह ने भी सामान व नकद राशि का वितरण किया. जदयू के जिला महासचिव राणा राजीव […]

मोहिउद्दीननगर . भाजपाइयों द्वारा हेमनपुर गांव के अग्नि पीडि़त परिवारों में राहत सामग्री व नकद राशि का वितरण किया गया. भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने प्रत्येक परिवार को पांच-पांच हजार रुपये दिये तो भाजपा के राजेश सिंह ने भी सामान व नकद राशि का वितरण किया. जदयू के जिला महासचिव राणा राजीव सिंह के संयोजकत्व में सीओ सोहन राम एवं सीआई जहीदुल्लाह के द्वारा प्रत्येक परिवार को 4200 रुपये का राहत दिया गया. मौके पर राणा सुबेश सिंह, पंकज सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >