पुलिस मित्रों ने धरना देकर रखी मांगें

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना परिसर में पुलिस मित्रों ने रविवार को धरना दिया. अध्यक्षता विजय कुमार यादव ने की. इसमें वक्ताओं ने क्षेत्र में पुलिस मित्रों के साथ हो रही समस्याओं पर विचार से चर्चा की गयी. वक्ताओं ने प्रशासन से पुलिस मित्रों को सरकारी सेवक घोषित करने की मांग की. इसके साथ ही उनकी अन्य […]

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना परिसर में पुलिस मित्रों ने रविवार को धरना दिया. अध्यक्षता विजय कुमार यादव ने की. इसमें वक्ताओं ने क्षेत्र में पुलिस मित्रों के साथ हो रही समस्याओं पर विचार से चर्चा की गयी. वक्ताओं ने प्रशासन से पुलिस मित्रों को सरकारी सेवक घोषित करने की मांग की. इसके साथ ही उनकी अन्य मांगों में वेतन, बीमा, वर्दी, जूता, डंडा, सीटी व टॉर्च देने की मांग की. वक्ताओं ने कहा इसके बिना कार्य स्थल पर कार्य करने में काफी कठिनाई होती है. विगत पांच माह से पुलिस मित्र अपने अपने पंचायतों में प्रशासन के आदेश के अनुसार 11 बजे रात्रि से 3 बजे तक कार्य करते हैं. विगत 10 जुलाई को जो पुलिस मित्रों के द्वारा डकैतों को पकड़ा गया उसे प्रशासन की ओर से इनाम देने की मांग की. साथ ही युवा पुलिस मित्रों को उचित प्रशिक्षण देने व बिहार पुलिस की बहाली में आरक्षण देने की भी मांग की. संचालन मनोज कुमार ने किया. मौके पर सुदीश कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, सुधीर कुमार, अंकुर कुमार, विनय कुमार, कुंदन कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार समेत दर्जनों पुलिस मित्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >