समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन पर पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी सीसीएम महबूब रब के आदेश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. टिकट चेकिंग की जानकारी मिलते ही बिना टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. लोग इधर उधर भागने लगे. और देखते ही देखते बुकिंग काउंटर पर लोगों की लंबी कतार लग गयी. इस स्ंाबंध में सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने बताया कि मंडल के हर स्टेशन पर यह अभियान अलग अलग टीम बनाकर चलायी जा रही है. इसमें लगभग 70 लोगों को पकड़ा गया है. जिसे जुर्माना की राशि अदा करने के बाद छोड़ दिया गया. इलाज के समय बुकिंग कर्मी की मौतसमस्तीपुर. स्थानीय बुकिंग कार्यालय में कार्यरत कर्मी रंजीत कुमार सिन्हा की रेल अस्पताल में इलाज के समय के मौत हो गयी. बताया जाता है कि पूर्व से बीमार चल रहा था. इस बात की जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारी संगठन में शोक की लहर छा गयी. रेल परिसर में शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते एसएस सतीश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि दिवंगत रेल कर्मी के कार्यो से अन्य कर्मिर्यो को सीख लेनी चाहिए. मौके पर रेल कर्मचारी संगठन ओबीसी के मंडल मंत्री महेश कुमार, श्यामा शंकर यादव, अजीत कुमार, राजकुमार साह, राजकुमार पाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन पर पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी सीसीएम महबूब रब के आदेश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. टिकट चेकिंग की जानकारी मिलते ही बिना टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. लोग इधर उधर भागने लगे. और देखते ही देखते बुकिंग काउंटर पर लोगों की लंबी कतार लग गयी. […]
