कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क पर होगा आंदोलन : भाजपा

फोटो संख्या 8 व 9 दस विधानसभा क्षेत्रों के लिये प्रभारियों की तैनातीसमस्तीपुर. विधान परिषद चुनाव में शानदार जीत के बाद भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव क ी तैयारियां शुरु कर दी है. इस अवसर पर स्थानीय एक होटल में शनिवार को भाजपा की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील […]

फोटो संख्या 8 व 9 दस विधानसभा क्षेत्रों के लिये प्रभारियों की तैनातीसमस्तीपुर. विधान परिषद चुनाव में शानदार जीत के बाद भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव क ी तैयारियां शुरु कर दी है. इस अवसर पर स्थानीय एक होटल में शनिवार को भाजपा की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने की. बैठक की शुरुआत कार्यकर्त्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन के साथ की गयी. साथ ही जिला के सभी पंचायत राज पदाधिकारियों को जीत के लिये बधाई दी गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ने जिला के गिरती विधि व्यवस्था पर खेद प्रकट किया है. वहीं भाजपा ने इसमें सुधार की मांग करते हुए आंदोलन चलाने की बात कही. वहीं बैठक में दस विधानसभा क्षेत्रों के लिये प्रभारियों की तैनाती की गयी. इसमें समस्तीपुर के लिये राजेश्वर ठाकुर, मोरवा के लिये हरेराम झा, सरायरंजन के लिये शशिकांत झा चुनचुन, मो नगर के लिये शशिधर झा, उजियारपुर के लिये राम कुमार राय, विभूतिपुर के लिये इंद्रजीत यादव, रोसड़ा के लिये कामेश्वर हजारी, हसनपुर के लिये दिनेश कुमार झा, वारिसनगर के लिये रामसागर सिंह कुशवाहा, कल्याण पुर के लिये पलटन राम के नाम की घोषणा की गई. मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमन कुमार ठाकुर आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >