बिथान. दिल्ली पुलिस बिथान थाना पहुंचकर स्थानीय थाना के सहयोग से मनोरबा गांव में छापेमारी कर राम भरोस सहनी के पुत्र शम्भू सहनी को गिरफ्तार किया. दिल्ली के रनहाला पुलिस स्टेशन कांड संख्या 500/15 में उक्त व्यक्ति पर आरोप था कि कोटला विहार के दवा व्यवसायी हरिकिशन शर्मा के मकान से लगभग छह लाख रुपये मूल्य के बिजली वायरिंग समेत अन्य कीमती वस्तु को लेकर चंपत हो गया था. दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रहंस ने बताया कि गिरफ्तार शंभू सहनी दवा व्यवसायी श्री शर्मा के यहां वषार्ें से नौकरी कर रहा था. इसी क्रम में उसने उक्त चोरी की घटना का अंजाम दिया था. छापेमारी में थानाध्यक्ष अमजद अली, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विनय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.
बिथान पहुंच कर दिल्ली पुलिस ने आरोपित को दबोचा
बिथान. दिल्ली पुलिस बिथान थाना पहुंचकर स्थानीय थाना के सहयोग से मनोरबा गांव में छापेमारी कर राम भरोस सहनी के पुत्र शम्भू सहनी को गिरफ्तार किया. दिल्ली के रनहाला पुलिस स्टेशन कांड संख्या 500/15 में उक्त व्यक्ति पर आरोप था कि कोटला विहार के दवा व्यवसायी हरिकिशन शर्मा के मकान से लगभग छह लाख रुपये […]
