दुग्ध उत्पादन से सुधरेगी किसानों की हालत : श्रीवास्तव

खानपुर. मिथिला संघ के प्रबंध निदेशक धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की हालत दुग्ध उत्पादन से ही सुधरेगी़ इसके लिए मिथिला डेयरी किसानों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा से तत्पर है़ वो दिन दूर नहीं जब किसानों की मेहनत से बिहार में दूध की क्रांति आयेगी़ उक्त बातें उन्होंने भोरे भवानीपुर […]

खानपुर. मिथिला संघ के प्रबंध निदेशक धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की हालत दुग्ध उत्पादन से ही सुधरेगी़ इसके लिए मिथिला डेयरी किसानों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा से तत्पर है़ वो दिन दूर नहीं जब किसानों की मेहनत से बिहार में दूध की क्रांति आयेगी़ उक्त बातें उन्होंने भोरे भवानीपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति कि ओर से बोनस वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही़ उन्होंने उपस्थित किसानों से कहा की 75 फीसदी मक्का का हरा चारा व 25 फीसदी सूखा चारा खिलाकर दुग्ध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है़ इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2011-12 व 12-13 के कुल 272 किसानों के बीच 83588 रुपये का वितरण किया गया़ जिसमें सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाले किसान अजय कुमार शर्मा 2945, संकेत कुमार झा को 2337 व योगेन्द्र महतो को 2043 रुपये सहित 272 किसानों को बोनस दिया गया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की़ इसके पूर्व अतिथियों को फुल माला व चादर देकर सम्मानित किया. मौके पर प्रबंधक एचएन सिंह, पथ प्रभारी आरएसपी देव, पर्यवेक्षक योगेन्द्र राम, निदेशक मंडल सदस्य राम प्यारी देवी, इन्दू देवी, विनोद पंडित, इन्द्रदेव प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार आजाद, सचिव रेणु भारती, एआई संजय कुमार, राजेश्वर झा, लाल बहादुर शर्मा, दामोदर दास, राजेन्द्र महतो, गंगा प्रसाद झा, रामाशीष महतो आदि थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >