15 को नगर भवन में होगा समस्तीपुर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कल्याणपुर विधानसभा के लिए आनंद बिहारी झा बनाये गये प्रभारी समस्तीपुर. जदयू के प्रधान महासचिव प्रो. देवनाथ सिंह एवं महासचिव तकी अख्तर ने संयुक्त बयान जारी कहा है कि प्रदेश पार्टी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि घोषित कर दी है. इसके साथ ही इसके लिए प्रभारियों की सूची भी जारी की गयी है. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, किसान आयोग के अध्यक्ष सीपी सिन्हा एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सलाम भाग लेंगे. जारी सूची के अनुसार 13 जुलाई को विभूतिपुर प्रखंड स्थित पुस्तकालय भवन में सम्मेलन होगा. इसके प्रभारी सज्जन राय बनाये गये हैं. 14 जुलाई को कल्याणपुर स्थित हृदय नारायण उच्च विद्यालय बरहेता में आयोजन होगा. इसके प्रभारी आनंद बिहारी झा बनाये गये हैं. इसी दिन वारिसनगर प्रखंड स्थित राइस मिल रामनगर में सम्मेलन होगा. इसके प्रभारी गोपाल पटेल होंगे. वहीं 15 जुलाई को समस्तीपुर नगर भवन में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा. इसके लिए बालेश्वर राय प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. इसी दिन सरायरंजन के उवि मउ धनेशपुर में सम्मेलन होगा. प्रभारी तकी अख्तर होंगे. इसी तरह 16 जुलाई को उवि मोहिउद्दीननगर में सम्मेलन होगा. इसके प्रभारी रामानंद सिंह नियुक्त किये गये हैं. इसी तिथि को उजियारपुर में पुस्तकालय भवन मेहसारी परिसर में सम्मेलन होगा. इसके प्रभारी रामचंद्र राय फौजी होंगे. 20 जुलाई को उवि हसनपुर में सम्मेलन होगा. प्रभारी अखिलेश सिंह होंगे. वहीं 22 जुलाई को अनुराग कोल्ड स्टोरेज परिसर ताजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. इसके प्रभारी वीरेंद्र सिंह बनाये गये हैं.
सम्मेलन को ले प्रभारियों की सूची जारी
15 को नगर भवन में होगा समस्तीपुर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कल्याणपुर विधानसभा के लिए आनंद बिहारी झा बनाये गये प्रभारी समस्तीपुर. जदयू के प्रधान महासचिव प्रो. देवनाथ सिंह एवं महासचिव तकी अख्तर ने संयुक्त बयान जारी कहा है कि प्रदेश पार्टी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि […]
