पटोरी में नियोजित शिक्षक ने दिया इस्तीफा

शाहपुर पटोरी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकौना दरबा के नियोजित शिक्षक अजीत कुमार ने गुरुवार को बीइओ को अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया है. इस आशय की जानकारी देते हुए बीइओ उमाशंकर ठाकुर ने बताया कि अजीत ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अजीत का नियोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकौना दरबा में दिसंबर 2013 […]

शाहपुर पटोरी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकौना दरबा के नियोजित शिक्षक अजीत कुमार ने गुरुवार को बीइओ को अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया है. इस आशय की जानकारी देते हुए बीइओ उमाशंकर ठाकुर ने बताया कि अजीत ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अजीत का नियोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकौना दरबा में दिसंबर 2013 में हुआ था. वे वर्ग एक से पांच के लिए नियोजित हुए थे. इस्तीफा के आवेदन में उन्होंने कोई कारण का जिक्र नहीं किया है. बीइओ ने बताया कि फर्जी तरीके से नियोजित शिक्षकों के कागजातों की जांच की जा रही है. अजीत के त्याग-पत्र के बारे में एचएम आबिद हुसैन ने बताया कि अजीत गुरुवार को स्कूल आये थे तथा उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति भी दर्ज की थी. स्कूल बंद होने से कुछ समय पूर्व वे स्कूल से चले गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >