एटीएम बदलकर गायब किये 20 हजार रुपये

/रफोटो संख्या : 5 * थानाध्यक्ष ने नहीं दर्ज की प्राथमिकीप्रतिनिधि, मोहनपुरएटीएम बदलकर लोगों को लूटने वाले लोग अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय हो गये हैं़ स्थानीय लोागों में इस गिरोह को लेकर काफी भय की स्थिति व्याप्त है़ ग्रामीण महिलाएं अब एटीएम का उपयोग करने से डर रही हैं़ एक वाक्या उस समय […]

/रफोटो संख्या : 5 * थानाध्यक्ष ने नहीं दर्ज की प्राथमिकीप्रतिनिधि, मोहनपुरएटीएम बदलकर लोगों को लूटने वाले लोग अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय हो गये हैं़ स्थानीय लोागों में इस गिरोह को लेकर काफी भय की स्थिति व्याप्त है़ ग्रामीण महिलाएं अब एटीएम का उपयोग करने से डर रही हैं़ एक वाक्या उस समय पेश आया, जब ग्रामीण बैंक, जलालपुर के एटीएम कार्ड से सेंट्रल बैंक के एटीएम से राशि निकालने गये सतीश कुमार यादव, उनकी पत्नी मंजू देवी एवं पुत्र सनातन कुमार को गिरोह के सदस्यों ने चकमा दे दिया़ मंजू देवी के नाम से बने एटीएम कार्ड को एटीएम मशीन में डाला ही गया था कि बाहर खड़े दो युवक अंदर आ गये और जबरन अपना एटीएम कार्ड डाल दिया. जिससे मंजू देवी के रुपये एटीएम मशीन में ही फं स गया. इसकी शिकायत करने जब सतीश जा रहे थे कि मोबाइल पर 10-10 हजार रुपये की दो बार राशि निकासी की सूचना मिली. तब ध्यान में आया कि उनका एटीएम कार्ड भी बदल लिया गया है. उचक्कों ने यूको बैंक का एटीएम कार्ड थमा दिया था, जिसका नंबर 4283200453020014 लिखा है़ इस पर किसी का हस्ताक्षर नहीं है. बैंक ने पीडि़त के आवेदन पर उचक्कों के फुटेज निकाला. लेकिन, स्थानीय मोहनपुर ओपी में विगत दो जुलाई से पीडि़त चक्कर लगा रहा है. पीडि़त प्रयास के बावजूद इसके अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष ने कई बार आवेदक को बैरंग वापस कर दिया है. इस आशय की लिखित सूचना पीडि़त ने बैंक को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >