परचा वाली जमीन पर कब्जा दिला दीजिये हुजूर

/रफोटो संख्या : 4समस्तीपुर. समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. अध्यक्षता जिलाधिकारी एम. रामचन्द्रुडु ने की. इसमें कुल 105 परिवाद पत्र आवेदकों ने दिये. डीएम ने प्राप्त परिवाद पत्र पर नियमानुकूल आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन देने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया. जनता दरबार में रतनपुर की रेणु […]

/रफोटो संख्या : 4समस्तीपुर. समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. अध्यक्षता जिलाधिकारी एम. रामचन्द्रुडु ने की. इसमें कुल 105 परिवाद पत्र आवेदकों ने दिये. डीएम ने प्राप्त परिवाद पत्र पर नियमानुकूल आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन देने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया. जनता दरबार में रतनपुर की रेणु देवी ने जमीन विवाद में जान माल की रक्षा करने की गुहार लगायी. मूसापुर गांव के हरिशंकर झा आवेदन देकर दाखिल खारिज के बाद नया जमाबंदी अब तक नहीं दिये जाने की शिकायत की. नाजिरपुर के शिव कुमार राम ने इंदिरा आवास में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की. उन्होंने त्वरित कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया. वहीं खैरपुर गांव की बुधनी देवी ने आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय भुगतान अब तक नहीं होने, टांड़ा निवासी मंटू कुमार ने फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा आज तक नहीं मिलने की शिकायत की. नरहन के मो. अनवर ने रासन कार्ड, सैरा लालपुर के राजोदास ने आवेदन देकर वासगीत पर्चा वाली जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगायी. डीएम ने विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के आलोक में कार्रवाई का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >