जीआरपी इंस्पेक्टर ने कहा होगी कार्रवाईसमस्तीपुर. बरौनी समस्तीपुर रेलखंड के दलसिंहसराय स्टेशन के पास नशाखुरानियों ने फिर एक बार एक यात्री को अपना शिकार बनाते हुए सभी सामान लूट कर चल दिया. बताया जाता है कि दो जुलाई को गंगासागर एक्सप्रेस के एक बोगी में जब कुछ यात्रियों की जब बेहोश युवक पर पड़ी तो यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि रेल प्रशासन के सूचना देने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसके बाद ट्रेन के समस्तीपुर जंकशन पर पहुंचते ही यात्रियों के मदद से उसे स्टेशन पर उतारा गया और उसका इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के क्रम में मिली कागजात में उसके नाम पते से उसके परिजन को बुलाकर जानकारी देकर परिजन के हवाले किया गया. बाद में कई दिनों के बाद होश में आने के बाद पेठिया गाछी के संजय पोद्दार का पुत्र सुमित कुमार ने बताया कि बरौनी स्टेशन से गाड़ी खुलने के बाद दलसिंहसराय स्टेशन के पास आने पर उसने चाय पीते ही वह बेहोश हो गया. होश आने के बाद उसका सारा गायब था जिसमें मोबाइल के अलावा महत्वपूर्ण कागजात थे. जब जीआरपी थाने में इसकी सूचना देने गया तो वहां से डांट कर भगा दिया गया. कई दिनों से प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर जीआरपी थाने का चक्कर लगा रहा हूं. इस सबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मांझी ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी. साथ ही उसकी प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जायेगी.
जीआरपी में एफआइआर के लिए भटक रहा सुमित
जीआरपी इंस्पेक्टर ने कहा होगी कार्रवाईसमस्तीपुर. बरौनी समस्तीपुर रेलखंड के दलसिंहसराय स्टेशन के पास नशाखुरानियों ने फिर एक बार एक यात्री को अपना शिकार बनाते हुए सभी सामान लूट कर चल दिया. बताया जाता है कि दो जुलाई को गंगासागर एक्सप्रेस के एक बोगी में जब कुछ यात्रियों की जब बेहोश युवक पर पड़ी तो […]
