ताजपुर. भाजपा किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर ताजपुर बाजार को अतिक्रमण एवं जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि उक्त समस्या से पूर्व में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया था. विभागीय आदेश के बावजूद आज तक अतिक्रमण खाली नहीं कराया जा सका है. सड़क किनारे सरकारी सड़क एवं नाले की जमीन को अतिक्रमित कर काफी संख्या में दुकान बना दिये गये हैं. यदि शीघ्र अतिक्रमण खाली कराकर जलजमाव से राहत नहीं दिलायी गयी तो आने वाले दिनों में वर्षा में रेफरल अस्पताल, प्रखंड, अंचल सहित बाजार के अधिकांश भाग झील में तब्दील हो जायेंगे.
अतिक्रमण एवं जलजमाव से मुक्त कराने की मांग
ताजपुर. भाजपा किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर ताजपुर बाजार को अतिक्रमण एवं जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि उक्त समस्या से पूर्व में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया था. विभागीय आदेश के बावजूद आज तक अतिक्रमण खाली नहीं […]
