महिला ने दर्ज करायी दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट निवासी रूबी देवी (28) ने पति रामकलेश सिंह, सास चंद्रकला देवी, ससुर रामप्रीत महतो, रामलाल महतो, ननद सुविधा देवी, देवर राम नरेश सिंह, राम ललित सिंह पति का बहनोइ सहियार निवासी अनिल कुमार को नामजद अभियुक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि उसकी शादी वर्ष […]

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट निवासी रूबी देवी (28) ने पति रामकलेश सिंह, सास चंद्रकला देवी, ससुर रामप्रीत महतो, रामलाल महतो, ननद सुविधा देवी, देवर राम नरेश सिंह, राम ललित सिंह पति का बहनोइ सहियार निवासी अनिल कुमार को नामजद अभियुक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी. एक वर्ष तक दांपत्य जीवन सही चला. फिर पति द्वारा उसे पिता से तीन लाख रुपये मांग करने के लिए कहा गया. जब उसने ऐसा नहीं किया तो प्रताडि़त किया जाने लगा. इसमें सभी आरोपित शामिल थे. विगत 30 अप्रैल 15 को रात करीब एक बजे आरोपित एकत्रित होकर उसे छोड़ देने का निर्णय लिया. इसके बाद उसे अपने मायके चले जाने को कहा गया. जिसका उसने विरोध किया तो पति के बहनोई ने जान मारने के नीयत से गर्दन पर चाकू चला दिया. जिसमें उसके हाथ की अंगुली कट गयी. एक बार पति ने जबरन सात माह का गर्भ भी खराब करवा दिया. उसके मायके शिवनाथपुर से परिवार वाले आये तब जाकर पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया. जहां से समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. समस्तीपुर से भी डीएमसीच दरभंगा रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की दी गयी है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >