प्राथमिक विद्यालयों के एचएम से प्रतिवेदन तलब

दलसिंहसराय. प्रखंडाधीन प्रारंभिक स्कूलों के एचएम की विशेष बैठक बीआरसी भवन में हुई. अध्यक्षता बीइओ इरशाद अहमद ने की़ इसमें स्कूलों में वितरित की जाने वाली पोशाक व छात्रवृत्ति राशि को लेकर चर्चा के साथ ही अन्य योजनाओं से जुड़े कई निर्देश दिये गये़ साथ ही राशि वितरण को लेकर प्रतिवेदन की मांग की गयी़ […]

दलसिंहसराय. प्रखंडाधीन प्रारंभिक स्कूलों के एचएम की विशेष बैठक बीआरसी भवन में हुई. अध्यक्षता बीइओ इरशाद अहमद ने की़ इसमें स्कूलों में वितरित की जाने वाली पोशाक व छात्रवृत्ति राशि को लेकर चर्चा के साथ ही अन्य योजनाओं से जुड़े कई निर्देश दिये गये़ साथ ही राशि वितरण को लेकर प्रतिवेदन की मांग की गयी़ बीआरपी सुनील कुमार सिंह समेत अन्य थे़ मोहनपुर : एसडीपीपी के तत्वाधान में दो दिवसीय आनंदशाला सह प्रशिक्षण शिविर बुधवार को बीआरसी बिनगामा के सभा कक्ष में आयोजित की गयी़ प्रखंडाधीन 23 मध्य विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया़ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रकांत सिंह व बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित तथा राजीव कुमार वर्मा की मौजूदगी में एसडीपीपी के सुनील कुमार व इरफत अंजुम ने सभी प्रशिक्षुओं को वर्ग पांच से आठ तक के छात्रों को विद्यालय में ठहराव, अन्नाच्छादन से रोक, गुणवतापूर्ण शिक्षा तथा जन सहभागिता के क्रियान्यवन के गुर रहस्य बताये गये़ इस प्रशिक्षण शिविर में राजीव कुमार राय, सरोजनी कुमारी, सुमित्रा देवी आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >