प्रतिनिधि, विद्यापतिनगरबेरोजगारी का दंश झेल रहे युवक ने ग्राम रक्षा दल के स्वरूप में रोजगार की तलाश तो की. लेकिन अब चंद महीने बाद ही ग्राम रक्षा दल उदासी में डूबता उतराता नजर आ रहा है. बुधवार को हुई बैठक में युवकों में असंतोष उभर कर सामने आया. बैठक की अध्यक्षता मुखिया पति कैलाश पासवान ने की.पुलिस मित्र कहे जाने वाले ग्राम रक्षा दल ने गांव में पुलिसिया व्यवस्था का मान बढा खुद सम्मान के लिए लालायित रहा है. यह ग्राम रक्षा दल के युवक का दुर्भाग्य नहीं तो और क्या है. घर का खाना, अपनी वर्दी, लाठी अपना टोर्च के बूते रातजग्गा कर अपने अघोषित मित्र का गांव में खोया सम्मान लौटाने वाले का हाथ महीनों बाद भी खाली है. इस ओर सरकार का ध्यान नहीं होने के कारण इनके घर इनसे बंधी उम्मीदों की बांध अब टूटने लगी है. मुफलिसी की नौकड़ी आखिर कब तक.बुधवार को हुई बैठक में शामिल युवकों ने ऐसे ही विचार प्रकट किये हैं. ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने सरकार से भरन पोषण के लिये पारितोषिक राशि की मांग के साथ सेवा का स्थायीकरण किये जाने की मांग की है. वरना ग्राम रक्षा दल को अलविदा किये जाने की मंशा जताया है. बैठक में साहिट पंचायत ग्राम रक्षा दल का संगाठत्मक चुनाव किया गया. जिसमें अभिनंदन कुमार को अध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, संतोष पासवान, महासचिव रवि विकास झा, फूलेंद्र पासवान, सोनू कुमार, सचिव संजीव कुमार गिरि, संजय रजक, कोषाध्यक्ष शिवचंद्र रजक को बनाया गया.
सदस्यों ने ग्राम रक्षा दल से अलविदा करने की जतायी मंशा
प्रतिनिधि, विद्यापतिनगरबेरोजगारी का दंश झेल रहे युवक ने ग्राम रक्षा दल के स्वरूप में रोजगार की तलाश तो की. लेकिन अब चंद महीने बाद ही ग्राम रक्षा दल उदासी में डूबता उतराता नजर आ रहा है. बुधवार को हुई बैठक में युवकों में असंतोष उभर कर सामने आया. बैठक की अध्यक्षता मुखिया पति कैलाश पासवान […]
